Wednesday, October 12, 2016

आ गए ओपीनियन पोल

सरपंच : अरे का छेदी भाई कहां जोस में जा रहे हो वो भी पउआ हाथ में लै के

  छेदी : अरे सरपंच जी अब तो पूछो मत बस समझो कमल खिल गया है उत्तर प्रदेश में, हमरी जनकल्याण पार्टी यूपी जीत रही है ।

सरपंच : अरे अबहीं तो बहुत टाइम है चुनाव में, तुमको कोई सपना आया है का

छेदी: अरे नाही सरपंच जी ऊ टीवी वाले कहत हैं कि "हाथी" को चक्कर आ रहा है और "साइकिल" का चैन उतर गया है और "हाथ" तो अभी रोटी मांगने लायक भी नहीं बचा। कोट टाई वाले टीवी में बोल रहे हैं कि बस अब इस बार हो जाएगा।

सरपंच : तो उन लोगों को सपना आया था क्या ?

छेदी : अरे सरपंच जी आप बहुते नादान हो, ऊका ओपीनियन पोल कहत हैं, जनता की राय लेके ऊ लोग अपना गणित भिडा के बतावे हैं कि सत्ता कौन पाएगा। अब इस अपनी पार्टी का नंबर लग जाएगा तो सोचे आज ही जसन मना लिया जाए।

सरपंच: अरे लेकिन हमरे पास तो आए ही नहीं तो जनता की राय कहां से ले ली?

छेदी : अरे सरपंच जी एतना बडा यूपी में करोडों लोग रहत हैं तो कौनो और से बात किया होता, आप नाहक परेशान हो रहे हैं।

सरपंच : अरे तो कितना लोगों से बात करके ई भविष्य वाणी किया है रे छेदी ?

छेदी: कहत रहे कि ५० विधानसभा में ५००० लोगन से राय लेकर बता रहे हैं कि यूपी किसका होगा।

सरपंच : इतना आबादी तो अपने ही गांव का है तो एक गांव के राय से पूरा जवार जिता दिया?

छेदी: अब देखो सरपंच जी टीवी पे कह रहे हैं तो झुठो नहीं ना बोलोंगे। सहिए कह रहे होंगे। टाई लगा के कौनो झूठ बोलता है का। अ टीवी का कान ऐंठ के भी देख लिए तो हर जगहिए एको बात कहत हैं कि हमरी पार्टी जीत रही है। अब इहे सोच के तो हम सम्मान पार्टी छोड के इ पार्टी का कार्यकर्ता बने थे।नहीं तो पैसा और पउआ तो हमका उहां भी मिल रहा था।

सरपंच: तो काहे दल बदल लिए ?

छेदी : अरे बताए थे ना आपको २ महीने पहले जब टाई वाले टीवी पे बोल रहे थे कि अब यूपी में सम्मान पार्टी की लहर है तो हम सोचे की लहर में बह लिया जाए।

सरपंच : अरे तो अपनो अकल भी लगाए हो कि सब टीवी पे देख के सोच लिए।

छेदी : नहीं सरपंच जी जुगनी की अम्मा और हमरी मेहरिया भी बोली की देखो टीवी वाले कहत रहे इस बक दूसरा झंडा फहरेगा तो पुराने के पीछे दिन खराब करोगे।

सरपंच : तोहरी मेहरिया को ई सब का क्या पता?

छेदी: सरपंच जी वही बोली की टीवी पे ओपीनियन पोल आवत है। आओ देखो केका वोट देना है।

सरपंच : अरे तो टीवी वाले राय ही तो बतावे हैं,दूसरे कि राय से तुम अपना मन काहें बदलो है।

छेदी : अरे सरपंच जी राय तो दिखाया ही नहीं ना। टाई वाले बोले कि ऊ लोग बात कर चुको हैं और सम्मान पार्टी ही जीत रही है। अब टीवी वाले झूठ थोडे बोलोंगे उनको झूठ हल्ला करने का पैसा थोडे मिलता होगा। 
अब ऊ हमको और हमरी मेहरिया को समझा दिए कि ई बेरी सम्मान पार्टी को वोट देना चाहिए।

सरपंच : तो तुम फैसला कर लिये हो?

छेदी : टीवी वाले बोले हैं कि कौनो "सर्जिकल स्ट्राइक" हुआ है उसके बाद यूपी ने फैसला कर लियै है तो हम काहे ना करें, टीवी वाले झूठ थोडे बोले हैं।

सरपंच : ई सर्जिकल स्ट्राइक का है?

छेदी : अरे सरपंच जी हमारी फौज दूसरे देस में घुसके के आतंकवादी मार आई है, उसी का सर्जिकल स्ट्राइक कहत हैं ।

सरपंच : ई तो बहुत बढिया बात है , जवानों को बधाई हो लेकिन तोहरी सम्मान पार्टी का क्या लेना देना ?

छेदी : ऊ टीवी वाले कह रहे हैं कि हमरी पार्टी ने भी किया है सर्जिकल स्ट्राइक। अब टीवी वाले झूठ थोडे बोलेंगे। जैसे बता रहे थे लगा हमरी पार्टी को सबसे बडे नेता लोगन ने ही किया है।

सरपंच : अरे तो चुनाव में उसका क्या लेना देना?

छेदी: अरे सरपंच जी हमरे ऊपर. नाराज ना हो, ऊ टीवी वाले कहत हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में सब बदल गया है और जनता की राय बदल गई है और अब सम्मान पार्टी जीतोगी।
आप हमरी जीत से जलते हैं। 

24 comments:

  1. सर्वे का समय सैम्पल का साइज़ और लोगो का मिज़ाज़ अभी से कहना बताना सिर्फ बाज़ीगरी ही है

    ReplyDelete
  2. सर्वे का समय सैम्पल का साइज़ और लोगो का मिज़ाज़ अभी से कहना बताना सिर्फ बाज़ीगरी ही है

    ReplyDelete
  3. हक तो सिर्फ केजरीवाल का बनता हैं जब वो प्रधानमंत्री बनेंगे तब वो ही सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय ले सकते हैं..!!😷

    ReplyDelete
  4. हा हा हा, बहुत ही शानदार व्यंग कसा है आशुतोष जी, "अब टाई कोट पहन के कोई झूंठ थोड़े ना बोलेगा"

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ashutosh ji bhi wahi kartay thhey kabhi

      Delete
    2. Ashutosh ji bhi wahi kartay thhey kabhi

      Delete
  5. बहुत ही बढ़िया आशुतोष जी। एक लपेट लिए हो। क्या बात क्या बात........

    ReplyDelete
  6. बहुत ही बढ़िया आशुतोष जी। एक लपेट लिए हो। क्या बात क्या बात........

    ReplyDelete
  7. Paisa le kar jhoot kya Sach ko bhi jhootla kar bech de

    ReplyDelete
  8. Tai wale bhaiya jhut nai na bolenge... Nice one.. keep going

    ReplyDelete
  9. Tai wale bhaiya jhut nai na bolenge... Nice one.. keep going

    ReplyDelete
  10. Good one...still UP poll more than 3 months to go...But surgical strike has been done not only across the border but also within the country at different places..

    ReplyDelete
  11. Sir ji apne ye kya likh diya kahi ABP or ZEE News walo ko mouka na mil jaye.

    ReplyDelete
  12. बहुते बढ़िया लिखे रहे आप । लेकिन का कहते हो बाबु इलेक्शन के बाद आपको सब क्लियर हो ही न जायेगा । का बुझे । और हाँ शिला को कब जेल भेज रहे हो । कलुआ पूछत रहे की की फेरन लवली वाले झूट बोलते है । हम गोरा नही हो रहे । हमे वोला की आप कुछ एक्शन क्यों नही लेते इन पर ।

    ReplyDelete
  13. टाई वाले थोड़े न झूट बोलत है।
    वाह क्या बात ।।

    ReplyDelete
  14. टाई वाले थोड़े न झूट बोलत है।
    वाह क्या बात ।।

    ReplyDelete
  15. Kahi na kahi aisa lagne laga hai aam janta ko ki pura media hi bhrast ho gaya hai , kisi bhi khabar ko sensational bana key dikhate hai " per jhoot nahi na boltey hai yeh kot pent wale TV per "

    ReplyDelete
  16. Kahi na kahi aisa lagne laga hai aam janta ko ki pura media hi bhrast ho gaya hai , kisi bhi khabar ko sensational bana key dikhate hai " per jhoot nahi na boltey hai yeh kot pent wale TV per "

    ReplyDelete
  17. Kalua tu bhi yahi kaeta tha na pehle

    ReplyDelete
  18. Kalua tu bhi yahi kaeta tha na pehle

    ReplyDelete