सरपंच : अरे का छेदी भाई कहां जोस में जा रहे हो वो भी पउआ हाथ में लै के
छेदी : अरे सरपंच जी अब तो पूछो मत बस समझो कमल खिल गया है उत्तर प्रदेश में, हमरी जनकल्याण पार्टी यूपी जीत रही है ।
सरपंच : अरे अबहीं तो बहुत टाइम है चुनाव में, तुमको कोई सपना आया है का
छेदी: अरे नाही सरपंच जी ऊ टीवी वाले कहत हैं कि "हाथी" को चक्कर आ रहा है और "साइकिल" का चैन उतर गया है और "हाथ" तो अभी रोटी मांगने लायक भी नहीं बचा। कोट टाई वाले टीवी में बोल रहे हैं कि बस अब इस बार हो जाएगा।
सरपंच : तो उन लोगों को सपना आया था क्या ?
छेदी : अरे सरपंच जी आप बहुते नादान हो, ऊका ओपीनियन पोल कहत हैं, जनता की राय लेके ऊ लोग अपना गणित भिडा के बतावे हैं कि सत्ता कौन पाएगा। अब इस अपनी पार्टी का नंबर लग जाएगा तो सोचे आज ही जसन मना लिया जाए।
सरपंच: अरे लेकिन हमरे पास तो आए ही नहीं तो जनता की राय कहां से ले ली?
छेदी : अरे सरपंच जी एतना बडा यूपी में करोडों लोग रहत हैं तो कौनो और से बात किया होता, आप नाहक परेशान हो रहे हैं।
सरपंच : अरे तो कितना लोगों से बात करके ई भविष्य वाणी किया है रे छेदी ?
छेदी: कहत रहे कि ५० विधानसभा में ५००० लोगन से राय लेकर बता रहे हैं कि यूपी किसका होगा।
सरपंच : इतना आबादी तो अपने ही गांव का है तो एक गांव के राय से पूरा जवार जिता दिया?
छेदी: अब देखो सरपंच जी टीवी पे कह रहे हैं तो झुठो नहीं ना बोलोंगे। सहिए कह रहे होंगे। टाई लगा के कौनो झूठ बोलता है का। अ टीवी का कान ऐंठ के भी देख लिए तो हर जगहिए एको बात कहत हैं कि हमरी पार्टी जीत रही है। अब इहे सोच के तो हम सम्मान पार्टी छोड के इ पार्टी का कार्यकर्ता बने थे।नहीं तो पैसा और पउआ तो हमका उहां भी मिल रहा था।
सरपंच: तो काहे दल बदल लिए ?
छेदी : अरे बताए थे ना आपको २ महीने पहले जब टाई वाले टीवी पे बोल रहे थे कि अब यूपी में सम्मान पार्टी की लहर है तो हम सोचे की लहर में बह लिया जाए।
सरपंच : अरे तो अपनो अकल भी लगाए हो कि सब टीवी पे देख के सोच लिए।
छेदी : नहीं सरपंच जी जुगनी की अम्मा और हमरी मेहरिया भी बोली की देखो टीवी वाले कहत रहे इस बक दूसरा झंडा फहरेगा तो पुराने के पीछे दिन खराब करोगे।
सरपंच : तोहरी मेहरिया को ई सब का क्या पता?
छेदी: सरपंच जी वही बोली की टीवी पे ओपीनियन पोल आवत है। आओ देखो केका वोट देना है।
सरपंच : अरे तो टीवी वाले राय ही तो बतावे हैं,दूसरे कि राय से तुम अपना मन काहें बदलो है।
छेदी : अरे सरपंच जी राय तो दिखाया ही नहीं ना। टाई वाले बोले कि ऊ लोग बात कर चुको हैं और सम्मान पार्टी ही जीत रही है। अब टीवी वाले झूठ थोडे बोलोंगे उनको झूठ हल्ला करने का पैसा थोडे मिलता होगा।
अब ऊ हमको और हमरी मेहरिया को समझा दिए कि ई बेरी सम्मान पार्टी को वोट देना चाहिए।
सरपंच : तो तुम फैसला कर लिये हो?
छेदी : टीवी वाले बोले हैं कि कौनो "सर्जिकल स्ट्राइक" हुआ है उसके बाद यूपी ने फैसला कर लियै है तो हम काहे ना करें, टीवी वाले झूठ थोडे बोले हैं।
सरपंच : ई सर्जिकल स्ट्राइक का है?
छेदी : अरे सरपंच जी हमारी फौज दूसरे देस में घुसके के आतंकवादी मार आई है, उसी का सर्जिकल स्ट्राइक कहत हैं ।
सरपंच : ई तो बहुत बढिया बात है , जवानों को बधाई हो लेकिन तोहरी सम्मान पार्टी का क्या लेना देना ?
छेदी : ऊ टीवी वाले कह रहे हैं कि हमरी पार्टी ने भी किया है सर्जिकल स्ट्राइक। अब टीवी वाले झूठ थोडे बोलेंगे। जैसे बता रहे थे लगा हमरी पार्टी को सबसे बडे नेता लोगन ने ही किया है।
सरपंच : अरे तो चुनाव में उसका क्या लेना देना?
छेदी: अरे सरपंच जी हमरे ऊपर. नाराज ना हो, ऊ टीवी वाले कहत हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में सब बदल गया है और जनता की राय बदल गई है और अब सम्मान पार्टी जीतोगी।
आप हमरी जीत से जलते हैं।
सर्वे का समय सैम्पल का साइज़ और लोगो का मिज़ाज़ अभी से कहना बताना सिर्फ बाज़ीगरी ही है
ReplyDeleteसर्वे का समय सैम्पल का साइज़ और लोगो का मिज़ाज़ अभी से कहना बताना सिर्फ बाज़ीगरी ही है
ReplyDeleteहक तो सिर्फ केजरीवाल का बनता हैं जब वो प्रधानमंत्री बनेंगे तब वो ही सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय ले सकते हैं..!!😷
ReplyDeleteहा हा हा, बहुत ही शानदार व्यंग कसा है आशुतोष जी, "अब टाई कोट पहन के कोई झूंठ थोड़े ना बोलेगा"
ReplyDeleteAshutosh ji bhi wahi kartay thhey kabhi
DeleteAshutosh ji bhi wahi kartay thhey kabhi
Deleteबहुत ही बढ़िया आशुतोष जी। एक लपेट लिए हो। क्या बात क्या बात........
ReplyDeleteबहुत ही बढ़िया आशुतोष जी। एक लपेट लिए हो। क्या बात क्या बात........
ReplyDeletePaisa le kar jhoot kya Sach ko bhi jhootla kar bech de
ReplyDeleteTai wale bhaiya jhut nai na bolenge... Nice one.. keep going
ReplyDeleteTai wale bhaiya jhut nai na bolenge... Nice one.. keep going
ReplyDeleteGood one...still UP poll more than 3 months to go...But surgical strike has been done not only across the border but also within the country at different places..
ReplyDelete😃😆👌👌👍👍
ReplyDeleteSir ji apne ye kya likh diya kahi ABP or ZEE News walo ko mouka na mil jaye.
ReplyDeleteबहुते बढ़िया लिखे रहे आप । लेकिन का कहते हो बाबु इलेक्शन के बाद आपको सब क्लियर हो ही न जायेगा । का बुझे । और हाँ शिला को कब जेल भेज रहे हो । कलुआ पूछत रहे की की फेरन लवली वाले झूट बोलते है । हम गोरा नही हो रहे । हमे वोला की आप कुछ एक्शन क्यों नही लेते इन पर ।
ReplyDeleteWah
ReplyDeleteटाई वाले थोड़े न झूट बोलत है।
ReplyDeleteवाह क्या बात ।।
टाई वाले थोड़े न झूट बोलत है।
ReplyDeleteवाह क्या बात ।।
Kahi na kahi aisa lagne laga hai aam janta ko ki pura media hi bhrast ho gaya hai , kisi bhi khabar ko sensational bana key dikhate hai " per jhoot nahi na boltey hai yeh kot pent wale TV per "
ReplyDeleteKahi na kahi aisa lagne laga hai aam janta ko ki pura media hi bhrast ho gaya hai , kisi bhi khabar ko sensational bana key dikhate hai " per jhoot nahi na boltey hai yeh kot pent wale TV per "
ReplyDeleteExcellently writteb
ReplyDeleteExcellently writteb
ReplyDeleteKalua tu bhi yahi kaeta tha na pehle
ReplyDeleteKalua tu bhi yahi kaeta tha na pehle
ReplyDelete