


मेरे प्यारे भाईलोग और सिर्फ भाईलोग...आज मैंने टीवी पर एक हटके खबरे देखेला है। बोले तो देखा है। खबर देखतेइच अपुन का दिमाग खराब हो गया। मैंने क्या देखा कि सीरे टीवी चैनल चीख-चीख कर कह रहे थे कि सानिया मिर्जा शादी कर रहेली है। भाईलोग मेरेको अभी भी याद है कुछ महीने पहले इच सानिया ने अपने मंगेतर सोहराब मिर्जा से रिश्ता तोड़ा था। अभी सोहराब का जख्म भी नहीं भरा होगा कि सानिया नए जोड़े के साथ शादी के कोर्ट में कूद गएली है। बोले तो शादी कप में शानिया का डबल्स अवार्ड। अपुन के कान में सुनने को आया है कि सानिया मिर्जा के साथ जिंदगी का गेम खेलने वाला नया प्लेयर है पाक क्रिकेटर शोएब मलिका। भिड़ू लोग शोएब क्रिकेट कमाल का खेलता है। अभी सानिया के साथ ये उसका कौन सा गेम है मेरेको भी समझ में नहीं आ रहेला है। ये न्यूज के बाद सिर्फ मेराइच नहीं बल्कि इंडिय़ा और पाकिस्तान में भी काफी लोगों का दिल टूट गएला है। बेचारा दिल सानिया की मिनी स्कर्ट और उसकी नोज़रिंग पर मरता था। अभी सोहराब की जगह शोएब कैसे आ गया मै वहीच जबाव खोज रहेला हूं। तो एक अखबार में मेरे को जवाब मिला। अभी भिड़ू लोग तुम लोग सोचेगा कि मैं अखबार पढ़ता भी हूं क्या। तो भाईलोग मैं बतादूं मेरे को पढ़ना अच्छा लगता है। अभी क्या है हर किसी को पढ़ना लिखना मांगता है। तो मेरे को भी पड़ना मांगता है सोचके मैं भी अखबार पढ़ना शुरू किया। तो मैंने क्या पढ़ा कि
जनवरी में सोहराब से सानिया की सगाई टूटी और फिर सानिया फरवरी में दुबई में एक टूर्नामेंट में खेलने के वास्ते गई।
इधर शोएब मलिक की पाक क्रिकेट ने वाट लगा दी थी। आपको मालूम इच होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में पिटने के बाद शोएब पर एक साल का बैन लगा दिया है। तो वाट लगने के बाद शोएब भी दुबई चला गया। शोएब का कुबई में भी एक घर है। तो भिड़ू उधरीच रहने को चला गया। इधर जब सानिया टेनिस खेल रही थीं तभी शोएब की मुलाकात सानिया से हुई। अभी दोनों के बीच कुछ-कुछ हुआ। बोले तो दोनों की दो-दो आंखें मिलकर चार होने लगीं। अभी आप लोग भी किसी ना किसी से लव तो कियाइच होंगा। अपुन ये नहीं पूछ रहेला है कि वो सच्चा था या फिर टाइमपास। बोले तो लव क्या है ये अभी केजी के बच्चे को भी पता है। तो वहीं हुआ इन दोनों खिलाड़ियों के बीतच में। बोलेतो लव एट फर्स्ट साइट....
इधर सानिया अपने सोहराब को छोड़कर आई थी तो उधर गेम में वाट लगने से सोएब भी काफी टेंशन में था। अभी ऐसे माहौल में दोनों की मुलाकात दवाई बनने लगी। जास्ती मजा लेने का नहीं...उधर शोएब का भी दिल कुछृ-कुछ टूटेला टाइप का ही था। शोएब मलिका का टक्कर मिस इंडिया और ऐक्ट्रेस सयाली भगत से भी था। उसके बाद उसका टांका भिड़ा हैदराबाद की आयशा सिद्दकी के साथ। पन कुछ हुआ नहीं उलटे सोएब टेंशन में आ गया। अभी हैदराबाद से शोएब का क्या लफड़ा है अपने को भी समझ में नहीं आता। हैदराबाद की सनसनी सानिया पर शोएब का दिल आ गया। इधर दुबई में दोनों के दिल बीच में लफड़ा चलने लगा। इतना ही नहीं इस कपल ने अक्खे दुबई का टूर किया। और जभी दोनों को लगा कि अभी सिंगल खेलने की बजाए कपल्स खेलना चाहिए तो घर वालों के सामने इन दोनों ने प्रपोजल रख दिया। अभी मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी वाली कहावात ओ आपने सुनीच होगी। बेटे की खातिर शोएब की मां हैदराबाद आई और सानिया की मां से बातचीत की। अभी बात बनगएली होगी इसीलिए दोनों अप्रैल में शादी कर रहेले हैं। अभी मेरेको तो नहीं बुलाया पन भिड़ू अगर कोई भी शादी में गया तो प्लीज़ मेरेको भी बताने का कि उधर क्या हुआ। अभी क्या है मैं भी सानिया का फैन रहेला हूं लेकिन सानिया अपने इस फैन को तो बुलाएगी नहीं। सुना है 7 अप्रैल को शोएब अपना फुलटू फैमिली के साथ इंडिया आ रहेला है। हैदराबाद में दोनों की शागी होगी और पाकिस्तान में दावत।
अभी सानिया शादी के बाद टेनिस खेलेगी क्या नहीं ये मेरे को नहीं मालूम। क्या है कि सोहराब ने भी सानिया को बोला था शादी के बाद खेलना है कि नहीं तुम खुदीच डिसाइड करो। ठीक यही बाद शोएब ने भी सानिया को बोलेला है। पन आगे क्या होएंगा ये दोनों को भी मालूम नहीं है। इधर सानिया चाहती है कि लंदन ओलंपिक में खेले। दो भाई लोग सानिया-शोएब को मेरी ओर से all the best.



























