Thursday, February 18, 2010

ऐश्वर्या को टीबी?




बॉलीवुड का शहंशाह दादा बनना चाहता है। जया बच्चन पोते को गोद में खिलाने का ख्वाब दिन में भी देख रही हैं। अभिषेक को चाहिए कोई पापा कहने वाला। खुद ऐश्वर्या भी चाहती हैं उनके घर में कोई ऐसा हो जिसके कपडों पर गिरी सॉस वो साफ करें। जिसका टिफिन बॉक्स तैयार कर उसे स्कूल भेजें। जिसकी शिकायत आने पर स्कूल के प्रिंसिपल से मिलने जाएं। पूरे बच्चन परिवार को चाहिए एक नया मेहमान। लेकिन 'जलसा' और 'प्रतीक्षा' में बच्चे की कलकारी कब गूंजेंगी, इसका जवाब ऐश्वर्य़ा और अभिषेक देने से इनकार करते रहे हैं।
अब इस खबर में एक नया ट्विस्ट आ गया है। पहले खबर थी कि ऐश्वर्या बीमार हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय की बीमारी और मां न बन पाने की खबरों ने यू टर्न ले लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट का टीबी है। इसके लिए ली जा रही दवाओं के कारण वो प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं। बीमारी के दौरान प्रेग्नेंसी में खतरा बताया जा रहा है। इससे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पति अभिषेक बच्चन ने भी उनकी बीमारी की बात कही थी, लेकिन बीमारी के संबंध में किसी तरह का खुलासा नहीं किया था। फैन्स को इतना ही बताया था कि ऐश धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी। अपनी बात मजबूत करने के लिए उसी क्रम में अपनी नानी के जन्मदिन पर ऐश्वर्या के भोपाल जने की बात भी कही थी। उसके बाद ऐश और अभिषेक भोपाल भी गए। 37 साल की ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले खुद भी मां बनने की मंशा जाहिर की थी। लेकिन उन्होंने भी अपनी बीमारी की बात छिपाए रखी। ऐश की बीमारी से बच्चन परिवार की चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इसी कारण से कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अमीरों को टीबी (द रिच मैन्स टीबी) के बारे में कुछ लिखा था। हालांकि उन्होंने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया था, लेकिन उस ब्लॉग को ऐश्वर्या की खबर से जोड़ कर देखने से उनकी नाराजगी साफ उभर आती है। परिवार ने हालांकि सब कुछ वक्त पर छोड़ दिया है, लेकिन कब का सवाल अब भी बना हुआ है। ऐश्वर्या की उम्र ढलती जा रही है। समय जितना गुजरेगा, मां बनने में उतनी ही परेशानी आ सकती है। इसीलिए परिवार को जल्द से जल्द वारिस चाहिए। लेकिन ऐश कब ठीक होंगी और कब वो बच्चन परिवार को वारिस देंगी। इस जवाब का इंतजार हमसे ज्यादा बच्चन परिवार को है।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/5587538.cms

लेकिन ऐश ने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। ऐश ने इस खबर का खंडन कर दिया है। ऐश ने कहा कि ये महज़ अफवाह है मैं इन दिनों अब्डॉमिनल टीबी से ग्रस्त हूं और
इसीलिए मैं मां नहीं बन सकती। खबर से तिलमिलाए अमिताभ बच्चन और अभिषेक का खंडन पहले ही आ गया था, लेकिन अब बच्चन बहू ने भी सामने आकर यह क्लियर किया है कि टीबी वाली बात सिरे से बेबुनियाद है। ऐश की शिकायत है कि उनसे बिना क्रॉस चेक किए बीमारी वाली बात लिख दी गई।

No comments:

Post a Comment