Wednesday, January 13, 2010




अंडरवर्ल्ड और मुंबई पुलिस का चोली-दामन का साथ है। ये हम नहीं कहते। ये कहता है मुंबई पुलिस का रेकॉर्ड। अपराधियों के साथ मिल चुके हैं अपराध को खत्म करने वाले। ये तस्वीर देखिए... मुंबई पुलिस में इस शख्स की अच्छी साख है। ये हैं मुंबई पुलिस के एसीपी प्रकाश वाणी। हैरत इस बात पर नहीं है कि मुंबई पुलिस का एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर एक पार्टी में दिखाई दे रहा है। बल्कि हैरानी इस बात पर है कि एसीपी साहब एक डॉन की पार्टी में क्या कर रहे हैं। जी हां जिस पार्टी की तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं, उस पार्टी में एक खास मेहमान था अंडरवर्ल्ड डॉन डीके राव। छोटा राजन का दायां हाथ और मुंबई में उसके गिरोह की नेटवर्किंग देखने वाले डीके राव के साथ एसीपी प्रकाश वाणी को जमकर थिरकते देखा गया। इन तस्वीरों ने पुलिस और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर फिर मुहर लगाई है। खुद मुंबई पुलिस इस बात से इनकार नहीं कर सकती। मुंबई में ऊंचे पद मुंबई में ये रंगीन पार्टी छोटा राजन के बेहद करीबी साथी पॉल जोसेफ ने दी थी। इस पार्टी में एसीपी प्रकाश वाणी तो थे ही, उनके अलावा भी पुलिस के कई अफसर मौजूद थे। मुंबई के अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने ये तस्वीरें छापी हैं। इन तस्वीरों में मुंबई  एसीपी प्रकाश वाणी छोटा राजन के गुर्गों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई के चेंबूर इलाके में ये पार्टी हुई थी। मस्ती में चूर इस पार्टी में चीफ गेस्ट था डीके राव। 13 साल बाद जेल से छूटा डीके राव अब जश्न मना रहा है। राव पर मर्डर और एक्सटॉर्शन के 30 मामले दर्ज थे। इस पार्टी में दूसरा मेहमान था फरीद तनाशा और सुनील पोद्दार। तनाशा को मुंबई पुलिस ने 2005 में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जुलाई 2008 में उसे जमानत मिल गई। जबकि सुनील पोद्दार उर्फ पोट्या हाल ही जेल से छूटा है। इस पार्टी में और भी कई ऐसे चेहरे नजर आए, जिनका ताल्लुक छोटा राजन से है। अब कैसे भरोसा करें इस खाकी का........

No comments:

Post a Comment